अखरोट और बादाम एक साथ खाने के 5 अनमोल फायदे। 5 AMAZING HEALTH BENEFITS OF EATING WALNUT

अखरोट और बादाम एक साथ खाने के फ़ायदे।

अखरोट और बादाम एक साथ खाने के 5 अनमोल फायदे।

1. याददाश्त बढ़ाने मदद मिलती है –  में अखरोट और बादाम के अंदर यह काफ़ी सारे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जिसके कारण ब्रेन पावर याददाश्त बढ़ाने में काफ़ी मदद मिलती है।

2. इम्युनिटी बूस्ट करने मदद करते हैं – में अखरोट और बादाम के अंदर आयरन,प्रोटीन ,विटामिन ई और फोलिक ऐसिड जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं जो हमारी इम्युनिटी बूस्ट करने में काफ़ी मदद करते हैं।

3. वज़न कम करने में काफ़ी मदद करता है  – अखरोट और बादाम के अंदर फ़ाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद रहता है जो हमें वज़न कम करने में काफ़ी मदद करता है अखरोट और बादाम का सेवन करने के बाद हमें काफ़ी लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता।

4.हृदय को हेल्दी रखने में  फ़ायदेमंद – अखरोट और बादाम के अंदर पोटैशियम पाया जाता है जो हमारे हृदय को हेल्दी रखने में काफ़ी फ़ायदेमंद रहता है।

5.पाचन तंत्र मज़बूत होता है – अखरोट और बादाम के अंदर फ़ाइबर मौजूद होता है जो हमारे भोजन को अच्छी तरह से पचाने का काम करता है और अखरोट और बादाम का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र मज़बूत होता है।

यह भी ज़रूर पढ़े :तांबे के बर्तन में पानी पीने के फ़ायदे

यह भी ज़रूर पढ़े :एलो वेरा जूस पिने के 5 फायदे

अखरोट खाने के फ़ायदे।

1. पाचन क्रिया अच्छी होती है – अखरोट के अंदर अच्छी मात्रा में फ़ाइबर पाया जाता है | इसका सेवन करने से हमारी पाचन क्रिया अच्छी होती है और क़ब्ज़,गैस जैसी समस्याओं में भी यह काफ़ी लाभदायक है रात में अखरोट को भिगोकर रखें और सुबह इसका सेवन करें काफ़ी लाभ मिलेगा।

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है – अखरोट के अंदर ज़रूरी मिनरल्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है और सर्दी,बुखार होने के चांस कम हो जाते हैं।

3. हृदय के लिए फ़ायदेमंद – अखरोट के अंदर मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो हृदय के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होते हैं और हमारा कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन रखने में मदद करते हैं, इसका करने से हार्ट अटैक,स्ट्रोक जैसी बीमारियां होने के चांस कम हो जाते हैं।

4.दांतों और हड्डियों के दर्द में रहत – अखरोट के अंदर फैटी एसिड और मैग्नीशियम मौजूद होता है जिससे हमारे दांतों और हड्डियों में होने वाला दर्द में राहत मिलती है रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में अखरोट का पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

5.मस्तिष्क हेल्दी रहता है – अखरोट के अंदर फैटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे मस्तिष्क के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होते हैं इसका सेवन करने से अच्छी नींद आने में मदद मिलती है और हमारा मस्तिष्क भी हेल्दी रहता है।

मस्तिष्क हेल्दी रहता है
Image by kues1 on Freepik

 

6. एंटी एजिंग प्रॉपर्टी – अखरोट के अंदर एंटी एजिंग प्रॉपर्टी पाई जाती है जो उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करती है इसके अंदर विटामिन ई भी मौजूद होता है जो हमारी त्वचा के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होता है इससे हमारी त्वचा के अंदर नमी बनी रहती है।

यह भी ज़रूर पढ़े :1 किलो चुकंदर खाने से कितना खून बढ़ता है और चुकंदर खाने के फायदे

यह भी ज़रूर पढ़े :सुन कर रह जायेंगे हैरान 7 दिन अनार खाने के फायदे | BENEFITS OF EATING POMEGRANATE IN HINDI

पुरुषों के लिए अखरोट खाने के लाभ।

1. अखरोट का सेवन करने से गंजेपन की शिकायत दूर होती है अखरोट बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद है।

2. यह पुरुषों के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद माना जाता है क्योंकि अखरोट का सेवन करने से पुरुषों के अंदर स्पर्म काउंट में वृद्धि देखने को मिलते हैं।

3. अखरोट का सेवन करने से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर होने के चांस भी कम हो जाते हैं

4. अखरोट को रात में पानी में भिगोकर सुबह इसका सेवन करने से पुरुषों में शारीरिक कमज़ोरी की समस्या दूर होती है

5. अखरोट का सेवन करने से पुरुषों के अंदर क़ब्ज़,गैस जैसी समस्याओं मैं भी लाभ मिलता है

महिलाओं के लिए अखरोट खाने के लाभ।

1.कैंसर की सम्भावना को काम करता है – अखरोट के अंदर एंटीऑक्सिडेंट और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर,प्रोस्टेट कैंसर जैसी घातक बीमारियां होने की संभावना को कम करने का काम करता है।

2. गर्भवती महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद – अखरोट के अंदर विटामिन B कॉम्प्लेक्स मौजूद होता है जो गर्भवती महिलाओं के लिए भी काफ़ी फ़ायदेमंद होता है अखरोट का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं के भ्रूण के विकास में काफ़ी मदद मिलती है लेकिन इसका सेवन उचित मात्रा में ही करना चाहिए अधिक सेवन से यह नुक़सान भी कर सकता है।

3.त्वचा में रूखापन दूर होता है – हेल्दी बाल और त्वचा पाने के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत ज़रूरी है अखरोट के अंदर कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिससे त्वचा में रूखापन दूर होता है और बाल हेल्दी होते हैं और अखरोट का सेवन करने से आँखों के नीचे डार्क सर्कल की समस्या दूर होती है।

4.अनिंद्रा की समस्या दूर होती है – अखरोट का सेवन करने से शरीर के अंदर मेलाटोनिन में वृद्धि होती है जिसके कारण अच्छी नींद आने लगती है और अनिंद्रा की समस्या दूर होती है।

अनिंद्रा की समस्या दूर होती है
Image by gpointstudio on Freepik

 

5. खून की कमी की पूर्ति करता है – अखरोट के अंदर आयरन,ओमेगा थ्री फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर के अंदर हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है और शरीर के अंदर खून की कमी की पूर्ति करता है।

यह भी ज़रूर पढ़े :सौंफ खाने के 3 अधभुद फायदे पुरुषों के लिए | BENEFITS OF EATING FENNEL SEEDS IN HINDI

यह भी ज़रूर पढ़े :लहसुन खाने के 6 चमत्कारी फायदे

अखरोट किसे नहीं खाना चाहिए –

1. 5 साल से छोटे बच्चों को अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए अखरोट बच्चों को नुक़सान कर सकता है।

2. जिन लोगों का वज़न कम है उन लोगों को अखरोट खाने से बचना चाहिए अखरोट का सेवन करने से वज़न कम होने के चांस बढ़ जाते हैं।

3. गर्भवती महिलाओं को अखरोट का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए ये उनकी सेहत को नुक़सान भी पहुँचा सकता है।

4. जिन लोगों को एलर्जी की शिकायत रहती है वह लोग अखरोट का सेवन करने से परहेज़ करें वरना एलर्जी की समस्या और भी बढ़ सकती है।

5. जिन लोगों के शरीर में गर्मी बढ़ने की समस्या रहती है वह लोग अखरोट का सेवन करने से बचे अखरोट की तासीर गर्म होती है।

सुबह ख़ाली पेट अखरोट खाने के फ़ायदे।

1. सुबह ख़ाली पेट अखरोट खाने से हमारा इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है

2. सुबह ख़ाली पेट भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से वज़न कम करने में काफ़ी मदद मिलती है

3. सुबह ख़ाली पेट अखरोट का सेवन करने से हड्डियों और दांतों में मज़बूती मिलती है इसके अंदर अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है।

4. सुबह ख़ाली पेट अखरोट का सेवन करने से हमारा हृदय स्वस्थ रहता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी मेंटेन रहता है।

5. सुबह ख़ाली पेट अखरोट का सेवन करने से हमारी याददाश्त तेज़ होती हैं और ब्रेन एक्टिव रहता है इसके अंदर ओमेगा थ्री फैटी एसिड और विटामिन E पाया जाता है।

अखरोट खाने के नुक़सान।

* अखरोट खाने के लिए काफ़ी सारे फ़ायदे हैं लेकिन इसके कुछ नुक़सान भी है जिनको जान लेना आपके लिए ज़रूरी है।

* अखरोट का अधिक सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है और एलर्जी की समस्या भी हो सकती है इसका सेवन उचित मात्रा में ही करना चाहिए अखरोट गर्म होता है इसका सेवन सर्दियों में फ़ायदेमंद साबित होता है और वहीं यह गर्मियों में यह नुक़सान भी कर सकता है।

निचे क्लिक करके AMAZON.IN से अपने लिए बहुत शानदार अखरोट का पैकेट मंगवाए।

 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

3 thoughts on “अखरोट और बादाम एक साथ खाने के 5 अनमोल फायदे। 5 AMAZING HEALTH BENEFITS OF EATING WALNUT”

Leave a Comment