क्या इंडिया ने अपना नाम बदलकर भारत कर लिया है ?
निकट भविष्य में सरकार कोई बड़ा कदम उठा सकती है. सीएनबीसी आवाज से मिली जानकारी के मुताबिक इस देश का नाम बदल सकता है। इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की अटकलें चल रही हैं । यह मुद्दा हाल ही में तब उठा जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रात्रि भोज पर आमंत्रित जी20 राष्ट्राध्यक्षों और मंत्रियों को भेजे गए आधिकारिक निमंत्रण में ‘प्रेसिडेंट ऑफ भारत’ लिखा था
दूसरी ओर, निमंत्रण के पहले पत्र में “प्रेसिडेंट ऑफ रिपब्लिक ऑफ इंडिया” लिखा होता था। यह सुझाव संभवत: संसद में भेजा जाएगा।
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि भारत में कई प्रचलित और प्राचीन नाम हैं। वर्तमान में इसके तीन नाम हैं – भारत, जिसे इंडिया और हिंदुस्तान के नाम से जाना जाता है। संविधान में भारत-वर्ष शब्द का प्रयोग किया गया हैं ।
हालाँकि, प्राचीन भारत में इसे एक अलग नाम से भी जाना जाता था। भारत को कई नामों से जाना जाता है, लेकिन उनमें से प्रमुख हैं –
* भारत
* इंडिया
* हिन्दुस्तान
* आर्यावर्त
* जंबूद्वीप
* भारतखण्ड
* हिन्द
इंडिया नाम कैसे पड़ा ?
इंडिया शब्द की उत्पत्ति सिंधु नदी (इंडस वैली) से हुई है। अधिकांश यूनानियों ने इस शब्द को लोकप्रिय बनाया।
इंडिया शब्द की उत्पत्ति “इंडस” शब्द से हुई है। “सिंधु” शब्द इंडस वैली से आया है, जो सिंधु नदी का नाम हुआ करता था।
कुछ इतिहासकारों का मानना है कि सिकंदर भारत आया था। उन्होंने “इंडिया” शब्द के स्थान पर INDU शब्द का प्रयोग किया। लेकिन अगर आप इतिहास के पन्ने पलटेंगे तो पाएंगे कि इंडिया शब्द की उत्पत्ति सिंधु नदी से हुई है। क्योंकि सिन्धु नदी को इंडस वैली कहा जाता था।
भारत को सभ्यताओं की भूमि कहा जाता है। विश्व की प्रथम सभ्यता का जन्म यहीं हुआ था। हमारी सभ्यता का नाम सिन्धु घाटी था। यह सिंधु नदी के पास था. सिंधु नदी का दूसरा नाम इंडस वैली है। इसलिए हमारे देश का नाम इंडिया पड़ा।
भारत नाम कैसे पड़ा था ?
जैनियों का कहना है कि भारत का नाम चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम पर रखा गया है। हिंदू ग्रंथ स्कंद पुराण के अनुसार ऋषभ के पुत्र भरत का नाम पर भारत पड़ा था ।
हिंदुस्तान नाम कैसे पड़ा ?
मध्य युग में मुस्लिम व्यापारी और लुटेरे तुर्किस्तान और ईरान से भारत आए। उन्होंने यहां के अमीर लोगों को हिंदू नाम दिया। बाद में इसे हिंदुओं की भूमि कहा गया। हिंदुस्तान शब्द भी वहीं से आया है ।
आर्यावर्त नाम कैसे पड़ा ?
आर्यावर्त भारत का सबसे प्राचीन नाम माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आर्यों के आगमन तक यहां कोई नहीं रहता था। उन्होंने यहां लोगों को बसाया इसीलिए इस भूमि को तब आर्यावर्त कहा जाता था।
जम्बूद्वीप नाम कैसे पड़ा ?
वेदों की धार्मिक मान्यता के अनुसार, एक समय पृथ्वी पर सात द्वीप थे। इन सात दीपकों के मध्य में जम्बूद्वीप था। इस द्वीप के नाम पर भारत का नाम जम्बूद्वीप हुआ करता था।
भारतखण्ड नाम कैसे पड़ा ?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जम्बूद्वीप नौ भागों से बना था । एक खंड का नाम भारत था इसी खंड के नाम पर कभी भरतखंड नाम रखा गया था।
हिंद नाम कैसे पड़ा ?
हिंद नाम सिंध का अपभ्रंश है। ऐसा कहा जाता है कि हिंद नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यहां सिंधु में S की जगह H का उच्चारण किया जाता था। जिस का कोई आधिकारिक प्रमाणपत्र नहीं है ।
इंडिया का नाम बदलकर भारत रखने के लिए क्या करना होगा ?
अगर देश का नाम इंडिया से बदलकर “भारत” कर दिया जाए तो संविधान में संशोधन करना पड़ेगा। संविधान में संशोधन की प्रक्रिया अनुच्छेद 368 द्वारा विनियमित होती है। संसद को संविधान में संशोधन करने का अधिकार है। ऐसा करने के लिए, विधेयक को दो-तिहाई बहुमत से पेश और अनुमोदित किया जाना चाहिए। इसका मतलब है कि लोकसभा के 356 और राज्यसभा के 157 सदस्यों का साथ चाहिए ।
इंडिया का नाम बदलकर भारत रखने पर क्या समस्याएं आएंगी ?
अगर नाम बदलकर भारत रख दिया गया तो संविधान से लेकर और भी कई प्रकार के संस्थाओं के नाम में संशोधन करना पड़ेगा जैसे सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया की जगह सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ भारत करना पड़ेगा जहाँ भी इंडिया नाम का उल्लेख होगा उस जगह भारत लिखकर संशोधन करना पड़ेगा इसके साथ वैश्विक संगठन में हमारे देश को इंडिया के नाम से जाना जाता है वहाँ पर भी संशोधन करवाकर भारत करना पड़ेगा यह एक पेचीदा प्रक्रिया होगी जिसे संशोधन करने में समय लग सकता है ।
आपकी क्या राय है “क्या नाम बदलकर भारत” रखना चाहिए या “इंडिया का नाम इंडिया” ही रहने देना चाहिए । यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे आप शेयर भी ज़रूर करें ।
इसे भी जरूर पढ़ें:पीएम किसान सम्मान निधि योजना 15वीं किस्त | PM KISAN YOJANA 15 INSTALLMENT TOP AMAZING BENIFITS OF YOJANA
इसे भी जरूर पढ़ें:सुकन्या समृद्धि योजना के 6 श्रेष्ठ लाभ,योगयता,दस्तावेज़,आवेदन कैसे करें | TOP 6 AMAZING BENIFITS OF SUKANYA SAMRIDDHI YOJANA