मॉर्निंग वॉक रोज़ करने से बीमारिया रहेंगी हमेशा दूर | 16 AMAZING HEALTH BENEFITS OF MORNING WALK IN HINDI .

मॉर्निंग वॉक स्वास्थ्य के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होती हैं | रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से शरीर पूरे दिन बेहतर और ऊर्जावान महसूस करता है | जिसके परिणामस्वरूप शरीर के अंदर कई सारी बीमारियों के होने का जोखिम कम होता है और कई सारी बीमारियों में सुबह सुबह मोर्निंग वाक करने से काफ़ी आराम भी मिलता है | आईये जानते है मॉर्निंग वॉक करने के अनेक फायदे –

मॉर्निंग वॉक रोज़ करने से बीमारिया रहेंगी हमेशा दूर
Image by drobotdean on Freepik

मॉर्निंग वॉक करने के अनेक फायदे –

1. बीमारियों को दूर रखें –

सुबह की मॉर्निंग वॉक आपको पूरे दिन एक्टिव और एनर्जेटिक रखती है और शरीर को अंदर और बाहर से स्वस्थ रखती है रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से प्रतीक्षा प्रणाली मज़बूत होती है | रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से व्हाइट ब्लड सेल्स कोशिकाएं इम्यून सिस्टम को मज़बूत करने वाली कोशिकाओं को बढ़ावा देती है | जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है |

2. नींद न आने की समस्या में फ़ायदेमंद –

सुबह मोर्निंग वाक करने से आप अच्छी नींद का आनंद ले सकते हैं | सुबह मॉर्निंग वॉक करने से तनाव कम करने में सहायता मिलती है | अक्सर तनाव के कारण हमें नींद न आने की समस्या हो जाती है |मॉर्निंग वॉक करने से आप अच्छी नींद का आनंद ले सकते हैं |

3. मानसिक बीमारियों को दूर रखें –

बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त कमज़ोर होने लगती है | मॉर्निंग वॉक करने से उम्र संबंधी मानसिक बीमारी को दूर रखने में काफ़ी मदद मिलती है | रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से शरीर दिनभर एक्टिव रहता है |जिसके कारण ‘वैस्कुलर डिमेंशिया’ जैसी मानसिक बीमारी का जोखिम 70% तक कम हो जाता है |

4. एजिंग को दूर रखें –

मॉर्निंग वॉक करने से बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है | मॉर्निंग वॉक करने से केवल मांसपेशियां ही मज़बूत नहीं होती हैं बल्कि अधिक वजन, हृदय रोग, हड्डियों की कमजोरी को दूर रखने में भी काफ़ी मदद मिलती है | रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से शरीर फ़िट रहता है | जिसके कारण उम्र वास्तविक उम्र से छोटी लगने लगती है |

5. हेयर लॉस में फ़ायदेमंद –

महिलाओं में विटामिन डी सीरम का कम स्तर होने के कारण हेयर लॉस जैसी समस्याएं देखने के लिए मिलती है | सुबह सुबह मोर्निंग वाक करने से सूरज की किरणें हमारी त्वचा के द्वारा विटामिन D का अवशोषण करती है | जिससे शरीर के अंदर विटामिन D की पूर्ति होती है और हेयर लॉस की समस्या भी कम होने लगती है |

6. त्वचा को चमकदार बनाए –

स्वस्थ त्वचा दो कारकों पर निर्भर करती है | शरीर की आंतरिक और बाहरी स्थिति पर जिसमें मुख्य रूप से पर्यावरणीय प्रभाव, धूम्रपान, प्रदूषण, नींद की कमी और खराब पोषण शामिल हैं | रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से ऑक्सिजन की प्रक्रिया तेज होती है | जिससे त्वचा के अंदर कोशिकाओं को सुरक्षा मिलती है | जिसके कारण ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है और त्वचा चमकदार बनती है |

मॉर्निंग वॉक करने के अनेक फायदे -
Image by master1305 on Freepik

 

7. धमनियों के लिए फ़ायदेमंद –

अक्सर बढ़ती उम्र ,ख़राब जीवनशैली और शारीरिक गतिविधि न होने के कारण एथेरोस्क्लेरोसिस जैसी समस्या देखने के लिए मिलती है | रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से धमनियों के अंदर रक्त संचारण अच्छे से होता है | जिसके कारण ऐसी समस्या होने का ख़तरा कम हो जाता है |

8. कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन रखे –

रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से कोलेस्ट्रॉल को लेवल मेंटेन करने में मदद मिलती है | विशेषज्ञों का मानना है कि रोज़ाना मॉर्निंग वॉक या एक्सरसाइज करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में काफ़ी मदद मिलती है |

9. फेफड़ों के लिए फ़ायदेमंद –

रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से फेफड़ों कि कार्य क्षमता में सुधार होता है | शारीरिक गतिविधि करते समय फेफड़े शरीर के अंदर तेज़ी से ऑक्सीजन प्रवाहित करते हैं | जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और कार्बन डाई ऑक्साइड तेज़ी से शरीर से बाहर निकलती है |जिसके कारण हृदय मांसपेशियों में ऑक्सीजन पहुँचाने का काम करता है | इस वजह से सांस लेने की दर में तेज़ी देखने को मिलती है |

10. थकान को दूर करें –

रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से शरीर के उत्तकों को नुकसान पहुँचने का जोखिम कम हो जाता है | जिसके कारण शरीर के अंदर थकान की समस्या होने के चांस कम हो जाते हैं | मॉर्निंग वॉक करने से थकान की समस्याओं में काफ़ी लाभ मिलता है |

11. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फ़ायदेमंद –

रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से रक्त प्रवाह को बढ़ाकर शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा पहुंचा सकती है | जिससे प्रतिरोधक प्रणाली मज़बूत होती है और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफ़ी मदद मिलती है |

12. वज़न घटाने में फ़ायदेमंद –

अनियंत्रित खान-पान और ख़राब जीवनशैली के कारण मोटापे की समस्या होना एक बड़ा कारण माना जाता है | विशेषज्ञों के अनुसार अच्छी डाइट के साथ साथ व्यायाम या मॉर्निंग वॉक करना भी काफ़ी ज़रूरी है | जितना महत्व वज़न कम करने के लिए डाइट का होता है उतना ही महत्व डाइट के साथ साथ व्यायाम और मॉर्निंग वॉक का भी रहता है | रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से वज़न कम करने में काफ़ी मदद मिलती है |

13. कैंसर में फ़ायदेमंद –

रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से स्तन कैंसर और कोलन कैंसर होने का जोखिम को कम कर सकता है | हालाँकि ऐसा कहीं प्रमाणित नहीं है लेकिन कुछ डॉक्टरों का मानना है कि रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से कैंसर जैसी बीमारियों में काफ़ी लाभ मिलता है और कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने में काफ़ी मदद मिलती है | इसलिए डॉक्टर कैंसर के मरीज़ों को रोज़ाना सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने की सलाह देते हैं |

14. हृदय के लिए फ़ायदेमंद –

रोज़ाना सुबह मॉर्निंग वॉक करने से शरीर के अंदर रक्त का प्रवाह अच्छे से होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी मेंटेन रहता है | जिसके कारण हार्टअटैक,स्ट्रोक जैसी बीमारियां होने का ख़तरा कम होता है और हृदय स्वस्थ रहता है |

15. मधुमेह को कम करे –

मधुमेह अनियंत्रित जीवनशैली के कारण होने वाली एक आम बीमारी है | विशेषज्ञों का मानना है की रोज़ाना मॉर्निंग वॉक करने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम 20 से 30 फीसदी तक कम होता है | इसलिए मधुमेह के पेशेंट को सुबह मोर्निंग वाक करने की सलाह दी जाती है |

16. गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस में फ़ायदेमंद –

अनियंत्रित जीवनशैली और बढ़ती उम्र के साथ हमें गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या देखने के लिए मिलती है | दरअसल, ऑस्टियोपोरोसिस दिल की समस्या में हड्डियों का घनत्व बहुत कम हो जाता है | जिसके कारण हड्डियां पतली और कमज़ोर हो जाती है | इसी वजह से हड्डियों में दर्द उत्पन्न होने लगता है | रोज़ाना सुबह मॉर्निंग वॉक करने से हड्डियों का घनत्व बढ़ने लगता है |

यह भी ज़रूर पढ़े :पाचन तंत्र मजबूत करने के घरेलू उपाय | 5 SURPRISING WAYS OF IMPROVING DIGESTION NATURALLY.

यह भी ज़रूर पढ़े :नाखून के पास सूजन ka ilaj के 5 तरीके । SHOCKING REASONS OF NAILS SWELLING.

 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

2 thoughts on “मॉर्निंग वॉक रोज़ करने से बीमारिया रहेंगी हमेशा दूर | 16 AMAZING HEALTH BENEFITS OF MORNING WALK IN HINDI .”

Leave a Comment