रह जायेंगे हैरान कब्ज के यह 10 लक्षण जान के। SHOCKING CAUSES OF CONSTIPATION IN HINDI.

कब्ज एक आम समस्या है जो अधिकतर लोगों में देखने के लिए मिलती है । इस समस्या मैं अच्छी तरह पेट साफ़ नहीं हो पाता और रोज़ाना नियमित रूप से मल त्याग नहीं होता साथ ही साथ मल त्यागने में कठिनाई भी होती है । ज़्यादातर यह समस्या बड़ी उम्र के लोगों में देखने के लिए मिलती है। तो आईये जानते है कब्ज़ के लक्षण और इनके उपायों के बारे मैं।

साँस में लगातार बदबू आती है तो जाईये सावधान, क्योकि यह कब्ज के लक्षण हो सकते है।
Image by storyset on Freepik

 

कब्ज के लक्षण।

1. मुँह के अंदर छाले रहेना।
2. मल त्याग के दौरान परेशानी होना।
3. पेट के अंदर सूज़न रहेना।
4. कमर में दर्द रहेना।
5. शौच के बाद भी पेट का सही से साफ़ न होना।
6. पाचन ख़राब रहना।
7. जी मचलाना और उल्टी होना।
8. साँस में लगातार बदबू आना।
9. पेट में गैस,मरोड़ और भारीपन महसूस होना।
10. भूख न लगना।

 

कब्ज के घरेलू उपाय।

1. त्रिफला चूर्ण के उपाय

त्रिफला चूर्ण पेट से संबंधित समस्याओं के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद माना जाता है। अजवाइन, त्रिफला और सेंधा नमक तीनों को बराबर मात्रा में चूर्ण के रूप में तैयार करके रख लेना है और इसे रोज़ाना गर्म पानी के अंदर मिलाकर सुबह इसका सेवन करना है। ऐसा करने से आपकी पुरानी से पुरानी क़ब्ज़ की समस्या भी ठीक हो जाएगी।

यहाँ क्लिक करे >>>>>> कब्ज़ से तुरंत राहत के लिए आज ही अपनाये त्रिफला चूर्ण। <<<<<<<<<<

2. मुनक्के के उपाय

मुनक्के के उपाय 

आयुर्वेद के अनुसार मुनक्के के अंदर कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं। जो पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफ़ी मदद करते हैं। क़ब्ज़ की समस्या से राहत पाने के लिए रात को 8-10 मुनक्के को पानी में भिगोकर रख देना हैं और सुबह इसके अंदर से बीजों को निकाल कर गर्म दूध में डालकर इसका सेवन करें | ऐसा करने से क़ब्ज़ की समस्या में काफ़ी फ़ायदा मिलेगा।

3. ज़ीरा और अजवाइन के उपाय

ज़ीरा और अजवायन पेट के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होते हैं। सबसे पहले आपको ज़ीरा और अजवायन को धीमी आँच पर भूनकर इनका चूर्ण बना लेना है और इसके अंदर स्वादानुसार पीसा हुआ काला नमक मिलाकर प्रतिदिन सुबह के समय गुनगुने पानी के अंदर आधा चम्मच चूर्ण डालकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको क़ब्ज़ की समस्या में काफ़ी आराम मिलेगा।

4. जल्दी पचने वाले भोजन का सेवन करें

जल्दी पचने वाले भोजन का सेवन करें 

आपको अपनी डाइट में ऐसे भोजन का चयन करना चाहिए। जो पेट के अंदर आसानी से और बढ़िया तरीके से पच जाए और साथ ही साथ आपको रोज़ाना अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपको क़ब्ज़ की समस्या में काफ़ी फ़ायदा मिलेगा।

5. दूध और घी के उपाय

क़ब्ज़ की समस्या में यह घरेलु उपाय काफ़ी पुराने समय से किया जाता है। रोज़ाना रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध के अंदर एक चम्मच घी मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको क़ब्ज़ की समस्या में राहत मिलेगी।

यह भी ज़रूर पढ़े :मॉर्निंग वॉक रोज़ करने से बीमारिया रहेंगी हमेशा दूर | 16 AMAZING HEALTH BENEFITS OF MORNING WALK IN HINDI .

यह भी ज़रूर पढ़े :स्ट्रॉबेरी रोज़ाना खाएंगे तो इम्युनिटी पावर और सेक्स पावर दोनों में होगा इज़ाफ़ा। 8 AMAZING HEALTH BENEFITS OF EATING STRAWBERRY IN HINDI.

क़ब्ज़ के लिए उच्च फ़ाइबर फल।

1. सेब

सेब के अंदर पेक्टिन पाया जाता है जो घुलनशील फ़ाइबर होता है। यह क़ब्ज़ की समस्या को दूर करने में काफ़ी मदद करता है | क़ब्ज़ की समस्या दूर करने के लिए सेब को हमेशा छिलके के साथ ही खाना चाहिए।

2. संतरा

संतरे के अंदर विटामिन्स,फ़ाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। रसीले और मीठे संतरे का सेवन करने से क़ब्ज़ की समस्या में काफ़ी आराम मिलता है।

संतरा 

3. आलू बुखारा

आलू बुखारा के अंदर उच्च मात्रा में फ़ाइबर मौजूद होता है। इसका सेवन करने से क़ब्ज़ की समस्या में काफ़ी आराम मिलता है। रोज़ाना 2-3 आलू बुखारा का सेवन कर सकते हैं।

4. कीवी

कीवी के अंदर भरपूर मात्रा में फ़ाइबर और विटामिन सी और भी कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए डॉक्टर क़ब्ज़ की समस्या में इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। इसका सेवन करने से क़ब्ज़ की समस्या में काफ़ी आराम मिलता है।

5. पपीता

पपीते के अंदर पेपेन नामक एंजाइम पाया जाता है। जो प्रोटीन को आसानी से पचाने का काम करता है। इसका सेवन करने से क़ब्ज़ जैसी समस्याओं में काफ़ी आराम मिलता है।

2 साल के बच्चे को कब्ज का ईलाज

1. केला और गर्म पानी का उपाय

छोटे बच्चे को सुबह के समय ख़ाली पेट गर्म पानी के अंदर एक केला डालकर सेवन कराने से क़ब्ज़ की समस्या में काफ़ी आराम मिलता है। साथ ही साथ इस उपाय को करने से यह पेट को साफ़ रखने में भी मदद करता है।

2. अलसी के बीज का उपाय

अलसी के बीज को भिगोकर रखें और 2 घंटे बाद इसके पानी को छानकर छोटे बच्चे को सेवन करवाए। ऐसा करने से क़ब्ज़ की समस्या में काफ़ी आराम मिलेगा।

3. अच्छी डाइट का सेवन

छोटे बच्चों को घर का बना हुआ भोजन ही खिलाए और बाहर के खाने से दूर रखें साथ ही साथ अधिक से अधिक पानी का सेवन करवाए। ऐसा करने से बच्चों का पेट सुबह अच्छे से साफ़ होगा और क़ब्ज़ की समस्या में भी काफ़ी आराम मिलेगा।

4. त्रिफला का उपाय

एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच त्रिफला का चूर्ण मिलाकर सोने से पहले बच्चों को इसका सेवन करवाए ऐसा करने से बच्चों को क़ब्ज़ की समस्या में काफ़ी आराम मिलेगा।

5. सेब का उपाय

बच्चों को सेब का रस निकालकर इसका सेवन करवाए। इसके अंदर काफ़ी सारे ऐसे तत्व मौजूद होते हैं। जो क़ब्ज़ की समस्या को दूर करने का काम करते हैं।

कब्ज में दूध

* इस समय दूध का सेवन करना सीधे तौर पर सही नहीं माना जाता लेकिन आप इसका सेवन और किसी चीज़ों के साथ मिलाकर कर सकते हैं। जिससे आपको दूध के अंदर के सारे पोषक तत्व भी प्राप्त होंगे है साथ ही साथ आपकी क़ब्ज़ की समस्या भी दूर होगी।

* एक गिलास दूध में दो सूखे अंजीर उबालकर इसका सेवन करें ऐसा करने से आपको सारे पोषक तत्व प्राप्त होंगे और आपकी क़ब्ज़ की शिकायत भी दूर होगी।

* रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच घी मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको क़ब्ज़ की समस्या में काफ़ी आराम मिलेगा।

प्रेगनेंसी में कब्ज दूर करने का घरेलू उपाय

1. अलसी के बीज का उपाय

अलसी के बीज के अंदर ओमेगा थ्री फैटी एसिड और फ़ाइबर मौजूद होता है। सबसे पहले आपको रात को अलसी के बीजों को पानी में भिगोकर रखना है और सुबह के वक़्त इसके पानी का सेवन करना है। ऐसा करने से आपको क़ब्ज़ की समस्या में काफ़ी आराम मिलेगा।

2. पर्याप्त पानी का सेवन करें

प्रेग्नेंसी के समय महिलाएँ पानी का सेवन करना कम कर देती है। जिससे महिलाओं को क़ब्ज़ की समस्या होने लगती है। इसलिए इस दौरान अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए।

3. नींबू के रस का उपाय

निम्बू के अंदर विटामिन सी मौजूद होता है। जिससे पाचन तंत्र मज़बूत रहता है। सुबह ख़ाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू और सेंधा नमक मिलाकर सेवन करने से क़ब्ज़ की समस्या दूर होती है।

4. सेब का उपाय

प्रेगनेंसी के दौरान सेब का सेवन करना काफ़ी फ़ायदेमंद माना जाता है। इसके अंदर काफ़ी सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से क़ब्ज़ की समस्या में भी काफ़ी आराम मिलता है।

5. जूस का उपाए

प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली क़ब्ज़ की समस्या को ठीक करने के लिए आप सेब का जूस,संतरे का जूस का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको क़ब्ज़ की समस्या में काफ़ी आराम मिलेगा।

 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Comment