अजवाइन जिसको कैरम या बिशप सीड्स भी कहा जाता है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में तेल होता है, यह बायोएक्टिव कंपाउंड्स से बना होता है जिसकी वजह से इसका औषधीय महत्व है।
अजवाइन बारह महीने उपलब्ध रहती है। इसके झाड़ी के पत्ते पंखदार होते हैं। यह एक झाड़ी का फल है, जो छोटा, अंडाकार आकार का और हल्के पीले रंग का होता है। इसके बीज जीरे और सौंफ की तरह दिखाई पड़ते हैं।
अजवाइन का सेवन कच्चे या भुने हुए रूप में करने से इसके कई सवास्थ लाभ मिलते है। अजवाइन को घी में मिला के खाना बहुत आम बात है । किराने की दुकानों में, अजवाइन बीज का मसाला पाउडर भी उपलब्ध होता है । हमारे खाने में भी अजवाइन के कई फायदे हैं।
रात को सोते समय अजवाइन खाने के फ़ायदे
यदि आपको क़ब्ज़ की शिकायत रहती है या फिर आपका पाचन तंत्र कमज़ोर है तो आप रात में भुने हुए अजवाइन को पानी के साथ सेवन कर सकते हैं इससे आपका पाचन तंत्र मज़बूत होगा और आपको क़ब्ज़ जैसी समस्या से राहत मिलेगी और यदि आपको रात में अच्छे से नींद नहीं आती है तो आप सोने से कुछ देर पहले गर्म पानी में अजवाइन डालकर सेवन कर सकते हैं इससे आपको अच्छी नींद आएगी और यदि आपको सर्दी जुखाम रहता है तो आप रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में अजवाइन डालकर उसका सेवन करें आपको सर्दी जुखाम में फ़ायदा मिलेगा।
अजवाइन खाने का सही तरीक़ा
अजवाइन का सेवन हम 2 तरीक़े से कर सकते हैं अजवाइन को भूनकर इसका सेवन कर सकते हैं या फिर अजवाइन को गर्म पानी में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं दोनों ही तरीक़े से सेवन करने से हमें लाभ मिलेगा।
यह भी ज़रूर पढ़े :सौंफ खाने के 3 अधभुद फायदे पुरुषों के लिए | BENEFITS OF EATING FENNEL SEEDS IN HINDI
यह भी ज़रूर पढ़े :सुन कर रह जायेंगे हैरान 7 दिन अनार खाने के फायदे | BENEFITS OF EATING POMEGRANATE IN HINDI
सुबह ख़ाली पेट अजवाइन खाने के फ़ायदे
1. सुबह ख़ाली पेट अजवाइन का सेवन करने से सर्दी खाँसी जैसी समस्याओं में काफ़ी फ़ायदा मिलता है अजवाइन के अंदर एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं और अजवाइन का सेवन करने से हमारा इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है।
2. सुबह ख़ाली पेट अजवाइन का सेवन करने से हमारे बालों की समस्याओं में भी काफ़ी फ़ायदा मिलता है यदि आपके बाल झड़ रहे हैं या फिर कमज़ोर है तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं अजवाइन के अंदर प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे बालों को मज़बूती देने का काम करता है।
3. सुबह ख़ाली पेट अजवाइन का सेवन करने से क़ब्ज़ गैस जैसी समस्या भी दूर होती है यदि आपको क़ब्ज़ या गैस की शिकायत रहती है तो आप सुबह ख़ाली पेट अजवाइन को गरम पानी में डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
4. सुबह ख़ाली पेट अजवाइन का सेवन करने से हमारा मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है इससे हमें वज़न कम करने में सहायता मिलती है।
5. यदि आपके पेट में कीड़े हैं और यदि आप सुबह ख़ाली पेट अजवाइन को काले नमक के साथ मिलाकर इसका सेवन करते है तो इससे आपके पेट के कीड़े ख़त्म हो जाएंगे।
6. यदि आपको भूख नहीं लगती है तो आप सुबह ख़ाली पेट अजवाइन की चाय बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं अजवाइन की चाय का सेवन करने से आपको भूख लगना स्टार्ट हो जाएगी।
7. यदि आप रोज़ाना सुबह ख़ाली पेट अजवाइन को गरम पानी के साथ मिलाकर इसका सेवन करेंगे तो आपके फेफड़े स्वस्थ रहेंगे और आपको अस्थमा जैसी बीमारी होने के चांस कम रहेंगे।
8. सुबह ख़ाली पेट अजवाइन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन रहता है।
यह भी ज़रूर पढ़े :रोज खाये कद्दू के बीज मिलेंगे डेर सरे फायदे
यह भी ज़रूर पढ़े :अंजीर रोज़ सुबह खली पेट खाएंगे तो शरीर को मिलेंगे यह 8 चौकाने वाले फायदे।
अजवाइन खाने के फ़ायदे
1. अजवाइन का सेवन करने से अस्थमा की समस्या दूर होती है।
2. महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अजवाइन को गरम पानी में डालकर इसका सेवन करना चाहिए ऐसा करने से पीरियड्स में होने वाले दर्द में राहत मिलती है।
3. अजवाइन का सेवन करने से क़ब्ज़ गैस जैसी समस्याओं में काफ़ी फ़ायदा मिलता है।
4. सर्दी और ख़ासी की समस्या होने पर अजवाइन का सेवन करने से काफ़ी फ़ायदा मिलता है।
5. डायरिया हो जाने पर अजवाइन को गरम पानी में डालकर सेवन करने से अच्छा लाभ मिलता है।
6. यदि आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो आप अजवाइन को गरम पानी में मिलाकर इसका सेवन करें जोड़ों में होने वाले दर्द में काफ़ी आराम मिलेगा।
7. यदि आप को किडनी में स्टोन की प्रॉब्लम है तो आप अजवाइन को गरम पानी में मिलाकर इसका सेवन करें ऐसा करने से किडनी में स्टोन धीरे धीरे गलने लगेगा।
8. अजवाइन का सेवन करने से भी गठियां जैसी समस्या में भी काफ़ी फ़ायदा मिलता है।
यह भी ज़रूर पढ़े :आंवला खाने के 1० फायदे जानकर रह जायेंगे हैरान
यह भी ज़रूर पढ़े :अलसी के फायदे और नुकसान | BENEFITS AND HARMS OF EATING FLAXSEEDS IN HINDI
अजवाइन का पानी पीने के नुक़सान
1. अजवाइन के पानी का अधिक सेवन करने से मुँह में छाले या जलन हो सकती है इसलिए इसका अधिक सेवन न करें।
2. अजवाइन के पानी का अधिक सेवन करने से उल्टी आना जैसी समस्या भी हो सकती है इसका सेवन उचित मात्रा में ही करें।
3. अजवाइन के पानी का अत्याधिक सेवन न करें ऐसा करने से आपको पेट में जलन या पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।
4. प्रेग्नेंट महिलाओं को अजवाइन के पानी का सेवन नहीं करना चाहिए अजवाइन गर्म होती है ऐसा करने से माँ और बच्चे दोनों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
5. गर्मी के दौरान अजवाइन के पानी का अधिक सेवन न करें यदि आप अधिक सेवन करते हैं तो आपके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और आपको समस्या हो सकती है।
यह भी ज़रूर पढ़े :मुल्तानी मिट्टी लगाने के 6 चमत्कारी फायदे आपकी त्वचा के लिए
यह भी ज़रूर पढ़े :लहसुन खाने के 6 चमत्कारी फायदे
अजवाइन गर्म है या ठंडी?
अजवाइन गर्म होती है इसलिए इसका सेवन सर्दियों में करना चाहिए सर्दियों में अजवाइन का सेवन करने से सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं में काफ़ी लाभ मिलता है और इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो हमारी इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करते हैं।
यह भी ज़रूर पढ़े :1 किलो चुकंदर खाने से कितना खून बढ़ता है और चुकंदर खाने के फायदे
यह भी ज़रूर पढ़े :एलो वेरा जूस पिने के 5 फायदे
यह भी ज़रूर पढ़े :तांबे के बर्तन में पानी पीने के फ़ायदे
यह भी ज़रूर पढ़े :सुन कर रह जायेंगे हैरान 7 दिन अनार खाने के फायदे | BENEFITS OF EATING POMEGRANATE IN HINDI
अजवाइन के इतने सरे गुण जानकर आपको भी अजवाइन लेने का मन कर रहा होगा।
निचे दी हुई लिंक पे क्लिक करके अपने लिए बढ़िया अजवाइन मंगवाइये।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
7 thoughts on “रात को सोते समय अजवाइन खाने के 8 फायदे | HEALTHY BENEFITS OF EATING CARROM SEEDS AT NIGHT”