स्ट्रॉबेरी देखने में काफ़ी ख़ूबसूरत और दुनिया भर में पसंद किया जाने वाला एक फल है | स्ट्रॉबेरी फ़्रागार्या जाति का एक पेड़ होता है | स्ट्रॉबेरी का उपयोग मिल्कशेक, जेली और जैम से लेकर पेस्ट्री बनाने के लिए किया जाता है | भारत में स्ट्रॉबेरी की ज़्यादातर खेती महाबलेश्वर महाराष्ट्र में की जाती है | भारत में 85% स्ट्रॉबेरी का उत्पादन महाबलेश्वर महाराष्ट्र में ही होता है |

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे –
1. इम्यूनिटी बूस्ट करने में फ़ायदेमंद –
स्ट्रॉबेरी के अंदर संतरे से भी ज़्यादा विटामिन्स पाए जाते हैं जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं |यदि आप भी इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है |
2. पुरुषों के लिए फ़ायदेमंद –
स्ट्रॉबेरी के अंदर अफ्रोडीसीएक नामक तत्व मौजूद होता है जो कामोत्तेजना बढ़ाने में सहायक है साथ ही साथ यह इंफर्टिलिटी की समस्या को भी दूर करने में काफ़ी मदद करता है |
3. गर्भवती महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद –
स्ट्रॉबेरी के अंदर फोलेट नामक तत्व मौजूद होता है जो गर्भ मैं पल रहे बच्चे के विकास में मदद करता है और जन्म दोष को दूर करने में भी मदद करता है |
4. वज़न कम करने में फ़ायदेमंद –
स्ट्रॉबेरी लो कैलरी और हाई फ़ाइबर युक्त होती है | जिसका सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती | जिससे वज़न कम करने में काफ़ी मदद मिलती है |
5. याददाश्त बढ़ाने में फ़ायदेमंद –
स्ट्रॉबेरी के अंदर फ्लेवोनोइड्स नामक तत्व पाया जाता है साथ ही साथ यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है | जिसका सेवन करने से याददाश्त तेज़ होती है और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है |
6. कैंसर से करें बचाव –
स्ट्रॉबेरी में कैंसर थेराप्यूटिक और कैंसर प्रिवेंटिव और केमो प्रिवेंटिव गुण पाया जाता है जो कैंसर को रोकने में मदद करता है साथ ही साथ कैंसर की बढ़ती कोशिकाओं को रोकने में भी मदद करता है |
7. ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करे –
स्ट्रॉबेरी के अंदर प्रचुर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करता है और हार्ट अटैक,स्ट्रोक जैसी बीमारी के जोखिमों को कम करता है साथ ही साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मदद करता है |
8. दांतों के लिए फ़ायदेमंद –
स्ट्रॉबेरी के अंदर विटामिन सी मौजूद होता है जो दाँतों के पीलेपन को दूर करने में मदद करता है और दाँतों के अंदर बैक्टीरिया को उत्पन्न होने से रोकता है |
स्ट्रॉबेरी खाने के नुक़सान –
* स्ट्रॉबेरी स्वास्थ्य के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होती हैं लेकिन इसका अधिक सेवन करने से कुछ नुक़सान भी हो सकते हैं जिन्हें जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी है |
1. स्ट्रॉबेरी के अंदर विटामिन सी मौजूद होता है इसका अधिक सेवन करने से पेट दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है और आपको हेमोक्रोमैटोसिस की परेशानी भी हो सकती है ।
2. स्ट्रॉबेरी के अंदर भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है | जिसका अधिक सेवन करने से आपको दिल से संबंधित बीमारी का सामना भी करना पड़ सकता है |
3. स्ट्रॉबेरी के अंदर भरपूर मात्रा में फ़ाइबर मौजूद होता है | जिसका अधिक सेवन करने से पेटदर्द,गैस और क़ब्ज़ जैसी समस्या हो सकती है |
4. स्ट्रॉबेरी का अत्यधिक सेवन करने से हाइपरकलेमिया की शिकायत हो सकती है | जिससे आपकी मांसपेशियां कमज़ोर होने लगती है और लक़वे की परेशानी हो सकती है |
यह भी ज़रूर पढ़े :अश्वगंधा खाने से क्या होता है ? 5 AMAZING HEALTH BENEFITS OF ASHWAGANDHA IN HINDI.
यह भी ज़रूर पढ़े :सफेद मूसली के 5 चौकाने फायदे पुरुषों के लिए। AMAZING HEALTH BENEFITS OF SAFED MUSLI FOR MEN IN HINDI.
FAQS
स्ट्रॉबेरी की तासीर गर्म या ठंडी –
* स्ट्रॉबेरी की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसे खाना शरीर के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होता है | लेकिन इसका इस्तेमाल गर्मियों में जूस पीने में किया जाता है क्योकि गर्मी के दिनों में कुछ अच्छा खाने की वजाय कुछ टेस्टी खट्टा मीठा और ठंडा पीने का मन होता है | तो आप गर्मियों में इसका सेवन जूस के रूप में कर सकते हैं |
स्ट्रॉबेरी और लीची में क्या अंतर है –
* स्ट्रॉबेरी का रंग गहरा लाल होता है और वहीं लीची का रंग लाल या गुलाबी लाल रंग का होता है |
* स्ट्रॉबेरी अपने मीठे, रसीले स्वाद के लिए जानी जाती है और वही लीची का स्वाद अनोखा और मीठा होता है।
* स्ट्रॉबेरी निचले पौधों पर उगती है और वही लीची गर्म, आर्द्र जलवायु में पेड़ों पर उगती है |
* स्ट्रॉबेरी को अक्सर ताज़ा खाया जाता है या व्यंजनों में उपयोग किया जाता है और वहीं लीची का उपयोग अक्सर मिठाइयों और पेय पदार्थों में किया जाता है।
* स्ट्रॉबेरी नरम, खाने योग्य बाहरी परत वाला एक छोटा, लाल फल है और वही लीची एक कठोर, अखाद्य बाहरी परत वाला एक उष्णकटिबंधीय फल है |
* स्ट्रॉबेरी यूरोप की मूल निवासी है और वहीं लीची दक्षिण पूर्व एशिया की मूल निवासी है |
यह भी ज़रूर पढ़े :गोखरू के फायदे पुरुषों के लिए | 5 AMAZING HEALTH BENEFITS OF BUNION FOR MEN IN HINDI .
यह भी ज़रूर पढ़े :पाचन तंत्र मजबूत करने के घरेलू उपाय | 5 SURPRISING WAYS OF IMPROVING DIGESTION NATURALLY.
स्ट्रॉबेरी को हिंदी में क्या बोलते हैं –
* स्ट्रॉबेरी को हिंदी में झरबेर या हिसालु के नाम से जाना जाता है |
CONCLUSION
स्ट्रॉबेरी भारत में काफ़ी पसंद किया जाने वाला फल है |इसके महंगे होने के बावजूद भी लोग इसे ख़रीदना पसंद करते हैं | यह खाने में काफ़ी स्वादिष्ट होता है | स्ट्रॉबेरी के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट,विटामिन सी, फोलेट, एंटीइंफ्लेमेटरी, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे और भी कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं | डॉक्टर कई सारी बीमारियों में स्ट्रॉबेरी का सेवन करने की सलाह देते हैं |इसका सेवन करने से कई सारी बीमारियों को ठीक करने में मदद मिलती है |
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
3 thoughts on “स्ट्रॉबेरी रोज़ाना खाएंगे तो इम्युनिटी पावर और सेक्स पावर दोनों में होगा इज़ाफ़ा। 8 AMAZING HEALTH BENEFITS OF EATING STRAWBERRY IN HINDI.”